आदित्यपुर वन स्थित वार्ड संख्या दो के सनराइज एनक्लेव सोसायटी के प्रांगण स्थित पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसमें सोसाइटी के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.इस अवसर पर सोसाइटी के सभी लोगों ने एक साथ योग और प्राणायाम का सामूहिक रूप से अभ्यास किया.

साथ ही सभी ने यह प्रण किया कि आज से अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन एक घंटा का योग, प्राणायाम(कपालभाती,अनुलोम विलोम) तथा साधारण आसनों का अभ्यास करेंगे.

मौके पर अंजली मजूमदार,समाजसेवी मीरा तिवारी,ममता सिंह,मंजू चतुर्वेदी,नीलम यादव,रचिता श्रीवास्तव,अनिता श्रीवास्तव,माधुरी विद्यार्थी,वंदना बनर्जी,हरप्रीत कौर और सीमा पाठक पुरुषों में अजय सिंह,राजीव पाठक,बी एन विद्यार्थी,घुघना जी,चंद्रभूषण श्रीवास्तव और सोसाइटी के बहुत से सम्मानित महिला पुरुष मौजूद रहे.
