##VIDEO

अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य पर डुमरा पंचायत में योग शिविर लगाकर डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा के नेतृत्व में योग दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को कई सारे दर्जनों योग बारी बारी से अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने कहा कि योग नियमित रूप से करने से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है।

हमें प्रतिदिन सुबह उठकर योग अवश्य करनी चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहे। प्रतिदिन योगा करेंगे तो हमें किसी भी तरह की बीमारी नहीं होगी और हमारे शरीर में फुर्ती रहेगी.वहीं डुमरा पंचायत की मुखिया पियो हांसदा ने कहा कि योग करने से बीमारियां दूर दूर तक नहीं भटकती है।

इस कारण नियमित रूप से वर्तमान परिवेश में हम सभी को योग करने की जरूरत है।साथ ही हमें अपने आने वाली पीढ़ियों को भी योगा के बारे में बताना चाहिए और उन्हें यह अवगत कराना चाहिए कि योगा करने से हम स्वस्थ रह सकते हैं और दीर्घायु रह सकते हैं। ऐसा नहीं है कि योग दिवस के दिन ही हमें योग करना चाहिए, हमें प्रतिदिन यह नियम बना लेना चाहिए कि सुबह उठने के साथ ही हम योग करें हमें योग की आदत डालनी चाहिए ताकि हमारा शरीर स्वस्थ रहें और हम मानसिक रूप से भी मजबूत बन सके।
