
गम्हरिया: सरायकेला खरसावां झामुमो की नेत्री सह जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल को अब महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष सरायकेला- खरसवां घोषित किया गया. जिला कमेटी द्वारा केंद्रीय कमेटी को अनुशंसा किया गया था.झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकी मंडल, उपाध्यक्ष ललिता महतो, पार्वती गागराई, पिंकी लायक, सचिव रानी हेम्बम, संगठन सचिव, अनिता टुडू, श्वेता महतो, संयुक्त सचिव, लक्ष्मी गागराई, मालती हॅम्ब्रम, सुलेखा हांसदा और कोषाध्यक्ष गणेश्वरी महतो को बनाया गया है. वहीं जिलाध्यक्ष पिंकी मंडल ने जिला कमेटी, केंद्रीय कमेटी और मंत्री चंपाई सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया.इस बीच उन्होंने कहा कि मैं अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी निष्ठा के साथ करूंगी . अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी के साथ करूंगी.
