##VIDEO

कांड्रा सरायकेला मुख्यमार्ग के समीप गुप्ता पेट्रोल पंप के समीप बने पुलिया के ऊपर आयरन लदा हाईवा संख्या JH0 SE 7993 चढ कर पलट गया. मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा रुंगटा माइंस से आयरन लेकर हाईवा किसी निजी कंपनी में जा रही थी. जैसे ही गुप्प्ता पेट्रोल पंप के पास पहुंची की वहाँ बायीं ओर एक टेलर गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी जैसे ही हाइवा पुलिया के नजदीक पहुँची के टेलर गाडी ने गाडी को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया वही हाईवा के आगे और एक ट्रक आगयी

जो कांड्रा की ओर से तीव्र गति से आरही थी वही एक बाइक चालक भी ट्रक और हाइवा के बीच में आगया .बाइक और ट्रक को बचाने के लिए हाइवा ने स्टेरिंग को बाई ओर कटा.

ठीक उसी समय एक टेलर उसी जगह खड़ी थी और अचानक टेलर के चालक ने टेलर को स्टार्ट कर के आगे बढ़ा दिया. हाईवा का चालक ट्रक, टेलर ओर बाइक को बचाने के लिए सड़क में बने छोटे पुलिया पे चढ़ गया. घटना बीते रात एक बजे की है .वहीं घटना के बाद चालक घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गया.
