
कांड्रा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर का छत ढलाई रविवार को किया गया। ढलाई से पहले मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना की गयी।

भाजपा नेता रमेश हांसदा,कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह एवं अन्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर और पहली कढ़ाई उठाकर ढलाई कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा नेता रमेश हांसदा ने इस पुनीत कार्य के लिये समिति के सदस्यों को बधाई दी।

साथ ही कहा कि मंदिर के विकास के लिये समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिये। ढलाई कार्य मे कांड्रा सहित आस पास गांव के ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया। दुर्गा पूजा समिति ने ढलाई के अवसर पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया

इस बीच कमिटी के अध्यक्ष चंदन देव ने कहा कि आज मंदिर के ढलाई का कार्य संपन्न हो गया. इसके लिए मैं अपने कमेटी के सभी सदस्यों समाजसेवी और यहां के लोगों का बहुत-बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मंदिर के ढलाई के लिए अपना सहयोग किया.

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने से मन को काफी तसल्ली मिलती है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने कहा कि यहां हर वर्ष दुर्गा पूजा मनाई जाती है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए आते हैं पर इस वर्ष मंदिर में मां दुर्गा की पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी

और मंदिर को काफी आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा,जो की लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा .मन्दिर निर्माण कार्य को पूर्ण करने में कमिटी के चंदन देव, प्रेमचंद मार्डी, निर्मल बर्मन, सरोज बर्मन, संजय बर्मन, संजय महंती, करमू मंडल, रौनक गुप्ता,सुमित सेन, संजय हलदर, मन्नू साव, गुरुपद प्रमाणिक, सुनील महतो,संतोष बर्मन, अमन वर्मा,जय हरी प्रमाणिक का अहम योगदान रहा.
