
सरायकेला :: चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत महालिमोरुप स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या ४ पर बने सातवें और आठवें रेल पटरियों को आर पार करने के लिए फूट ब्रीज न होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है!

उक्त पटरियों पर जब रेल गाड़ी खड़ी रहती है तब मजबुरन यात्री जान को जोखिम में डालकर रेलगाड़ी के नीचे से आर पार करते है, जो कि भविष्य में एक बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय निवासी सह समाजसेवी हेमसागर प्रधान ने बताया कि उक्त समस्या के स्थायी समाधान हेतु स्थानीय ग्रामीणों एवं यात्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक के नाम ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन महालिमोरुप के स्टेशन मास्टर को सौंपा जाएगा। ताकि उक्त समस्या के समाधान हेतु वैकल्पिक व्यवस्था अथवा स्थायी व्यवस्था जल्द हो पाए।
