
गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के शिवपुर निवासी शरद नायक के घर में सुबह एक कोबरा सांप प्रवेश कर गया. परिवार के सदस्यों की नजर जब सांप पर पड़ी तो उनके बीच दहशत का माहौल बन गया.

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ एनके सिंह को दी. सूचना पाकर दोपहर को पहुंचे श्री सिंह ने रेस्क्यू कर सांप को घर से बाहर निकाला.

साथ ही उसे अपने साथ ले गये. श्री सिंह ने कहा कि सांप काटने से तत्काल उपचार कराये. झाड़-फूंक या ओझा-गुनी के चक्कर में ना पड़े
