##VIDEO

गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत के ब्राह्मणसाय में बकरियों को निवाला बनाने वाला अजगर को ग्रामीणों के सहयोग से सर्प विशेषज्ञ सोनू दास ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को संकुल साधनसेवी श्रीनिवास सतपति के घर के पास एक अजगर बकरी को खा रहा था. इसी बीच ग्रामीणों की नजर सांप पर पड़ी. इसके बाद

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सर्प विशेषज्ञ सोनू दास को दी गयी. सूचना पाकर पहुंचे श्री दास ने अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गये, हालांकि श्री दास के आने तक अजगर ने बकरी को निगल चुका था. ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर गांव से बकरियों के लापता होने से ग्रामीण चिंतित रहते थे. आज ग्रामीणों को बकरियों के लापता होने का राज पता चला
