
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कांड्रा मुक्तिधाम परिसर में समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पौधारोपण किया गया. इस बीच मौके पर उपस्थित पर्यावरण गतिविधि संगठन के मुख्य निर्देशक मानव कुमार प्लाजा ने पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शपथ दिलवाई और अपने जीवन में कम से कम 5 पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए उसकी रक्षा करने का संदेश दिया.

उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि एक पौधे 100 पुत्र के बराबर होते हैं पर्यावरण की रक्षा हम सबका दायित्व है .प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण उनका संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए .आने वाले समय में पर्यावरण को सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा. पर्यावरण को बचाने के लिए खाली स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाना चाहिए.

अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाएंगे तभी हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी साथ ही हमें शीतल और स्वच्छ वायु भी मिलेगी. इस बीच समाजसेवी डॉक्टर जोगिंदर महतो ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए . पौधा लगाने से हमारा वातावरण स्वच्छ होता है. आजकल पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिस कारण हमें स्वच्छ वायु नहीं मिल पा रही है और हम सब बीमार पड़ रहे हैं हम सब जितना ज्यादा पौधे लगाएंगे उतना ज्यादा स्वच्छ वायु में सांस ले पाएंगे.
