
कल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सनलाइट संस्था के निर्देशक रंजीत सिंह के नेतृत्व में जागरुकता अभियान रैली निकालकर चलाया गया. जागरुकता अभियान चांडिल प्रखंड के गौरी गांव से पुड़सीली गांव तक निकाली गई और जिसके बाद रैली पुनः सनलाइट संस्था गौरी पहुंच गई. इस रैली में संस्था से जुड़े ग्रामीण बच्चों ने भाग लिया.

रैली में बच्चों द्वारा लगाया गया नारा

बूंद बूंद को तरस जाओगे, अगर जल नहीं बचाओगे. रोको पानी की बर्बादी, अभी प्यासी है और आबादी. हम सबने ठाना है पानी को बचाना है.
रैली में गौरी और पुड़सीली गांव के बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया.
वहीं इस बीच बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्लास्टिक के हानिकारक परिणामों को दिखाया गया और प्लास्टिक को कम इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया . इस नुक्कड़ नाटक में रंजीत कुमार, दीपक कुमार, जय प्रकाश सिंह, रवि , कृष्ण कुमार, सत्यनारायण नंदा, डॉ0 विजय शामिल थे.

इस बीच सनलाइट संस्था के निदेशक रंजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो गई है जिसके कारण पर्यावरण पर संकट उत्पन्न हो रहा है, उन्होंने कहा कि महिलाएं घर में चूल्हा जलाने में प्लास्टिक का उपयोग कर रही हैं जिससे कि उनके सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. हमें इन सब चीजों को रोकने हेतु गाँवों में जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है.
