
चौका- कांड्रा मुख्य मार्ग में घर जा रहे विश्वनाथ महतो की बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी. जानकरी दी गई कि विश्वनाथ महतो बनसा के रहने वाले हैं.बताया गया कि एक अज्ञात कार ने सामने से बाइक को टक्कर दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विश्वनाथ का घुटना के नीचे पैर कटकर अलग हो गया. उनकी बेटी की कमर टूट गई और वहीं उनके पुत्र को भी पैर में काफी चोटें लगी हैं. वहीं दुर्घटना के पश्चात् स्थानीय लोगों ने गाड़ियों की तोड़फोड़ कर अपना आक्रोश प्रकट किया और कांड्रा चौका मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है . वहीं घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस के द्वारा घायलों को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया. कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज से लेकर गिद्दी बेड़ा टोल तक अवैध वाहनों की पार्किंग की जाती है जिसके कारण सड़क दुर्घटना हो रही है. बता दे कि मुख्य सड़क पर अवैध वाहनों की पार्किंग के कारण मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम पड़ जाती है . जिस कारण इस प्रकार की घटना हो रही है.बता दें कि कुछ दिनों से सड़क दुर्घटना का मामला बहुत देखने को मिल रहा है. कांड्रा चौक का मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम ही नहीं ले रही है . आज फिर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है.
