##VIDEO
प्रतिनिधि:: रति रंजन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड द्वारा
जिले में 10वी कक्षा के उत्कृष्ट परिणाम हेतु जिले के उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी को मिला प्रशस्ति पत्र

मैट्रिक इंटर परीक्षा में जिले भर में अव्वल स्थान रखने वाले टॉप वन, टॉप टू ,टॉप थ्री विद्यार्थी हुए सम्मानित

सरायकेला :: जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सम्मानित किया गया। सरायकेला खरसावां जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला के उपायुक्त अरवा राजकमल ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला अंतर्गत अव्वल टॉप थ्री स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया ।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त अरवा राजकमल ने सभी डिस्ट्रिक्ट टॉपर विद्यार्थियों को उनके अव्वल प्रदर्शन हेतु बधाई देते हुए कहा है कि विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन से अपना श्रेष्टतम प्रदर्शन कर पूरे राज्य में जिले का नाम रोशन करना जिले वासियों के लिए गर्व का क्षण है । उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके सुखद व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही भगवान से प्रार्थना की है कि विद्यार्थियों की यह सफलता कैरियर को लेकर आगे भी निरन्तर जारी रहे।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों के मातापिता एवं शिक्षकों को भी बधाई देते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की है। इस दौरान कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जितेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री चार्ल्स हेमब्रम, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं सभी बच्चो के अभिवावकगण उपस्थित रहे ।बताते चलें कि जिले में 10वी कक्षा का बेहतर परिणाम (97%) हेतु जिले के उपायुक्त श्री अरवा राजकमल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रसस्ती पत्र प्राप्त हुए है। उक्त प्रशस्ति पत्र को दसवी कक्षा के छात्र-छात्राओं के द्वारा उपायुक्त को प्रदान किया गया वही जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपायुक्त नें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अभिवावको को शुभकामनायें दी।
ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
⬛ 10वीं कक्षा(मैट्रिक) – जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राएं
01. रश्मिता पति (सरस्वती शिशु विद्यामंदिर मंदिर सरायकेला)
02. धर्मवीर प्रधान ( प्रस्तावित हाई स्कूल सिदाहीह)
03. वर्षा सिंह (सरस्वती शिशु विद्यामंदिर मंदिर सरायकेला)
⬛ बारहवी कक्षा(इंटर) – जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राएं
▪️साइंस
01. रोशन महतो ( एनआर गवर्नमेंट प्लस टू हाई स्कूल, सरायकेला)
02. सुजीत कु. महतो ( सिंहभूम कॉलेज चांडिल)
03. प्रकाश महतो (सिंहभूम कॉलेज चांडिल)
▪️आर्ट्स
01. तुषार अग्रवाल (S E रेलवे इंटर कॉलेज सिनी)
02. सुहेब अंसारी (इंटर कॉलेज तिरूल्डीह)
03. रोहित टूडू (एस एस प्लस हाई स्कूल गम्हरिया)
▪️कॉमर्स
01. अंकिता सिंह (श्रीराम इंटर कॉलेज आदित्यपुर)
02. चित्र चटर्जी (श्रीराम इंटर कॉलेज आदित्यपुर)
03. सुफल टुडू (छोटा नागपुर कॉलेज हेंसल)
