
कांड्रा में आज ऑटो चालकों ने एक दिवसीय चक्का जाम किया गया. बता दें कि एक व्यक्ति द्वारा चक्रधरपुर डीआरएम को ये ट्वीट किया गया था कि “कांड्रा स्टेशन में ऑटो चालक आरपीएफ स्टॉफ के सह पर ज्यादति चल रही है पुरा रास्ता अतिक्रमण कर पैसेंजर के मानवाधिकार का हनन हो रहा है” इसी के कारण आज ऑटो चालकों ने एक दिवसीय चक्का जाम किया.

ऑटो चालकों ने कहा कि आरपीएफ के ऊपर जो भी इल्जाम है वे बुनियाद है. उन्होंने कहा कि क़रीब 20 साल से वे इस स्थान पर ऑटो लगा रहे हैं. ऑटो चालकों ने बताया कि कांड्रा क्षेत्र में करीब 50 ऑटो चालक है , जिनका घर ऑटो से ही चलता है.

एक ऑटो ही उनके कमाई का जरिया है यदि उस पर भी पाबंदी लगा दिया जाए तो हम लोग जाएंगे कहां ? ऑटो चालकों ने कहा कि पार्किंग एरिया के लिए चक्रधरपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

वहीं ऑटो चालकों के चक्का जाम करने के कारण राहगीर पैदल यात्रा करने को विवश हो गए . ट्रेन से उतरकर लोग पैदल ही अपनी मंजिल की ओर निकल गए जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हुई.
