
कांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा बाजार स्थित जय शनिदेव पावन धाम मंदिर में रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लहरी बाबा अपने भक्तों के साथ पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव ने लहरी बाबा का विधि-विधान से स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दर्शन किए और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। लहरी बाबा ने श्रद्धालुओं की बातें सुनकर उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया।
सोमवार की सुबह भी मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने अपनी समस्याओं को लेकर महाराज जी से चर्चा की। इसके बाद लहरी बाबा अपने काफिले के साथ नासिक के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पूर्व समाजसेवी रोशन प्रसाद साव एवं पंडित गौतम मिश्रा ने उन्हें विदाई दी।
