
कांड्रा रघुनाथपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में दो मोटर एक पैनल बोर्ड एवं एक स्टार्टर खराब हो गया है जिस कारण पानी की सप्लाई करने में परेशानी हो रही है. इसी को देखते हुए आज कांड्रा रघुनाथपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना की अध्यक्ष शंकरी सिंह, पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह जलसहिया सरस्वती देवी वरुण इत्यादि गणमान्य लोगों द्वारा जे0ई को कांड्रा रघुनाथपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना में दो मोटर एक पैनल बोर्ड एवं एक स्टार्टर को यथासंभव दुरुस्त करने या बदलने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया .बता दें कि मानिकुई स्वर्णरेखा नदी से पानी का सप्लाई कांड्रा नदी में दिया जाता है फिर कांड्रा मोड़ से पानी का सप्लाई कांड्रा क्षेत्र में दिया जाता है.वहीं कांड्रा पंचायत मुखिया शंकरी सिंह ने बताया कि दो मोटर एक पैनल बोर्ड एवं एक स्टार्टर के खराब हो जाने के कारण क्षेत्र में कांड्रा के कई इलाकों में पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है साथ ही पानी काफी देर से आ रही है साथ ही मोटर के खराब हो जाने के कारण टंकी भी पर्याप्त मात्रा में नहीं भर पा रही है.उन्होंने कहा कि जल ही मनुष्य का जीवन है और इस भीषण गर्मी में यदि पानी सही तरीके से एवं पर्याप्त मात्रा में लोगों को नहीं मिल पाएगा तो यह काफी दुख की बात है . उन्होंने कहा कि आज ज्ञापन के माध्यम से टेक्निकल जे0ई को इस समस्या से अवगत कराया गया साथ ही खराब पड़े दो मोटर एक पैनल बोर्ड एवं एक स्टार्टर को जल्द से जल्द बदलने या दुरुस्त करने को कहा गया .
