
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ अपने ननिहाल चांडिल प्रखंड के धादकीडीह में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे.

आज मामा लखीचरण किस्कू के छोटे बेटे धरम किस्कू की शादी की रिसेप्शन पार्टी थी.

बता दें कि धरम किस्कू की शादी सोमवार को हुई थी.पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल पहुंचे शिबू सोरेन के साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन, पुत्रवधु व बच्चे भी धातकीडीह पहुंचे.


वहीं उनके आने के तकरीबन एक घंटे के पश्चात् मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने ननिहाल पहुंचने. मुख्यमंत्री हेमंत सोरे को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.


शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. वहीं मौके पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत परिवार के लोगों ने नव दंपत्ती को आशीर्वाद दिया और सफल दांपत्य जीवन की कामना की.
