
आज सरायकेला जिले में मौसम ने अचानक ही करवट बदल लिया. आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई.बारिश से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली. वहीं बारिश का असर कांड्रा में भी देखने को मिला. कांड्रा में भी तेज हवा और हल्की बारिश हुई .


वहीं तेज़ हवा के कारण कांड्रा पंचायत अंतर्गत कांड्रा बांध कुली में बिजली के पुल में लगे 220 वोल्ट के तार गिर जाने से अफरा तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार दोपहर 2:00 बजे अचानक आंधी तूफान से कांड्रा बाँधकुली में बिजली के लिए लगाए गए खम्भे से तार टूट कर जमींन पर गिर गया . आपको बताते चलें कि कांड्रा बांधाकुली बस्ती से हज़ारो ग्रामीणों का आना जाना होता है .गनीमत रही कि उस समय कोइ भी राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था वर्ना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी .

वहीं बांधकुली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय गोराई ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय वे घर पर ही मौजूद थे अचानक दोपहर 2 बजे आंधी तूफान आने से अक्षय गोराई और गौतम गोराई के घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के 220 वोल्ट का तार आंधी तूफ़ान से गिर गया. जिस समय तार गिरा उस समय तार में करंट दौड़ रही थी. गनीमत रही की उस तार के संपर्क में कोई नहीं आया वरना कोई बड़ी दुर्घटना घर सकती थी .

वही सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय गोराई के सूझबूझ से स्थानीय श्री कालीचरण हेंब्रम को सूचना देकर बिजली को कटवा दिया गया. स्थानी मिस्त्री कालीचरण हेम्ब्रम घटनास्थल पर पहुंचे गिरे और गिरे हुए तार को पुनः जोड़ दिया गया . वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय गोराई एवं ग्रामीणों ने नंगे तार को बदल कर केबुल तार लगाने की मांग की है , ताकि बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सके वही इस घटना से ग्रामीणों में डर का माहौल है.
