
रेल कर्मचारियों के प्रेरणा स्रोत है – एडीईएन
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का भव्य सम्मान अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेल कर्मचारी संघ टाटा और आदित्यपुर शाखा के वार्षिक समिक्षा कार्यक्रम में की गई।
वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम रेलवे संस्थान में बुधवार संध्या आयोजित की गई ।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति रेल कर्मचारी संघ वार्षिक समीक्षा कार्यक्रम में संगठन के महत्व के साथ राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार की भव्य सम्मान समारोह के साथ वसंत लाल मेल एक्सप्रेस लोकों पायलट की भव्य विदाई कार्यक्रम, लिट्टी पार्टी का आयोजन की गई इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारी सहायक अभियंत्रण अभियंता वन आर के सिन्हा उपस्थित रहे उन्होने संतोष कुमार को राष्ट्रपति पदक प्राप्ती हम सभी रेलवे कर्मचारियों को गौरवान्वित करती है सभी कर्मचारियों के प्रेरणा श्रोत है । जुगसाई के विधायक मंगल कालंदि और पोटका के विधायक संजीव सरदार ने भी मंच से संवोधन में संगठित रहकर किये गये कार्य मुकाम देती है बल दिया और संतोष कुमार की उपलब्धियां की प्रशंसा किया ।

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संगठन आदित्यपुर ब्राच सचीव मिथलेश कुमार ने पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र और मोमेंटोस देकर संतोष कुमार को सम्मानित । पदोन्नत जगजीवन राम, शैलेंद्र दास, सत्येंद्र पासवान को मंच पर सम्मानित किया गया
मंच का संचालन विमल रजक ने किया ।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार के सम्मान कार्यक्रम में रेल कर्मचारी एकता की भावना दिखी, रेलवे के सभी यूनियन एस सी,एसटी कर्मचारी संघ,ओबीसी यूनियन, मेंस यूनियन के सदस्यों ने एक मंच पर सम्मान समारोह में भाग लेकर बधाई दी।
