
जमशेदपुर: औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा और गति देने के उद्देश्य से आयोजन 05 से 08 फरवरी 2026 तक चलने वाली इंडोमैक – बीटूबी इंडस्ट्रियल मशीनरी एंड इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का भव्य उद्घाटन ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक सह एसिया के पूर्व अध्यक्ष श्री एस एन ठाकुर, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री मानव केडीया एवं एसिया के पुर्व अध्यक्ष सह ट्रस्टी श्री संतोष खैतान के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । उक्त अवसर पर श्री एस एन ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उक्त एक्सपो का आयोजन इंडोमेक, ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से पाँचवी बार इसका आयोजन किया जा रहा है । इससे ना केवल जमशेदपुर अद्योगिक क्षेत्र बल्कि झारखंड, बंगाल एवं ओड़िशा से भी उद्यमी यहाँ सिरकत करते है । एवं नए नये तकनीक और नये नये मशीनों से रुबरु होते है । श्री मानव केडीया ने कहा की इस एक्सपो का आयोजन निश्चय ही यहाँ के उद्यमियों के लिए एक वरदान साबित होगा । चैम्बर ऑफ कॉमर्स इस आयोजन को अपना हर संभव मदद करेगा ।
शुभारम्भ के अवसर पर इंडोमैक टीम ने कहा कि इस मेगा एक्सपो में देशभर से 200 से अधिक प्रतिष्ठित प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। प्रमुख प्रदर्शकों में
पाठक मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, पाठक मशीन (कोलकाता), कोइके इंडिया,
रडाडिया सीएनसी, प्लेटिनो, अर्थिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश स्टील एवं मूवटॉन्स जैसी अग्रणी कंपनियाँ शामिल हैं, जो नवीनतम तकनीक आधारित मशीनरी और औद्योगिक समाधान प्रस्तुत करेंगी।
इसके अतिरिक्त माहेर मेट्रोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई), माइक्रोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, सिग्मा इंस्ट्रूमेंट्स (मुंबई), टैली सॉल्यूशंस (कोलकाता), काइज़न लेज़र्स एंड ऑटोमेशन
इंद्रा मार्शल पावर प्राइवेट लिमिटेड (इंदौर), हाइड्रो न्यूमैटिक एक्सेसरीज़ सहित कई नामी ब्रांड्स भी भाग ले रहे हैं।
इंडोमैक 2026 में औद्योगिक उत्पादों एवं तकनीकों की अत्यंत विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से
सीएनसी, बीएमसी एवं एचएमसी मशीनें, लेज़र कटिंग एवं प्रोसेसिंग मशीनें, प्लाज़्मा एवं फ्लेम कटिंग सिस्टम, शीट मेटल कटिंग व फैब्रिकेशन मशीनरी, प्रेस ब्रेक्स, पावर प्रेस, हाइड्रोलिक एवं मैकेनिकल प्रेस,
डाई कास्टिंग मशीनें, फोर्जिंग मशीनें, स्पेशल पर्पज़ मशीनें (एसपीएम), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन एवं रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल कंट्रोल्स एवं पीएलसी सिस्टम,
मशीन टूल्स एवं एक्सेसरीज़, कटिंग टूल्स, ड्रिलिंग एवं लेथ मशीनें, सरफेस ग्राइंडर मशीनें,
मेट्रोलॉजी इंस्ट्रूमेंट्स, प्रिसिजन मेज़रमेंट इक्विपमेंट्स, इंडस्ट्रियल इंस्ट्रूमेंटेशन, प्न्यूमैटिक एवं हाइड्रोलिक सिस्टम्स, बेयरिंग्स, गियर्स, मोटर्स एवं ड्राइव्स, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल्स, केबल्स, पैनल्स, सेफ्टी प्रोडक्ट्स,
अर्थिंग सॉल्यूशंस, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट्स, इंडस्ट्रियल रॉ मटीरियल, फैब्रिकेटेड कंपोनेंट्स
जैसी कई आधुनिक औद्योगिक श्रेणियाँ शामिल हैं।
इस एक्सपो में 900+ ब्रांड्स, 700+ लाइव मशीनरी और 18,000+ से अधिक पैन इंडिया विज़िटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे यह पूर्वी भारत का सबसे व्यापक औद्योगिक मंच बन रहा है।

यह आयोजन इंडोमेक बिजिनेस सोल्यूशन्स के द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लॅस्टर एवं आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के सहयोग से एवं आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के वेन्यू पार्टनरशिप में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी उद्योगपतियों, एमएसएमई यूनिट्स, इंजीनियरों, फैब्रिकेटर्स एवं उद्योग विशेषज्ञों से इस भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी में शामिल होकर नवीनतम तकनीक और व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।
यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ आयोजित होगी।
