
कांड्रा बाजार स्थित नवनिर्मित शीतला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज शुक्रवार को पूजा की शुरुआत हो गई है। शनिवार को मां शीतला की भव्य प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल है।दुर्गा प्रसाद अग्रवाल और देवदत्त अग्रवाल के सहयोग से बनाए गए इस भव्य शीतला मंदिर का निर्माण कांड्रा बाजार शिव मंदिर के समीप किया गया है। मंदिर के निर्माण के बाद यह पहला बड़ा आयोजन है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।आज मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो कांड्रा बाजार होते हुए कांड्रा मानिकुई सर्वर्नेखा नदी पहुंची और कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ मंदिर पहुंची। दोपहर से पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संध्या में पूजा हवन का आयोजन किया जाएगा।दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने कहा, “कल मां शीतला को मंदिर में स्थापित किया जाएगा, जिसे लेकर हम सभी बहुत उत्साहित हैं। हम सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार मंदिर पहुंचकर मां शीतला का दर्शन-पूजन करें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।”देवदत्त अग्रवाल ने कहा, “यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि यह आयोजन शांति और समृद्धि का संदेश देगा। हम सभी ने मिलकर इस मंदिर का निर्माण किया है और अब हम इसे मां शीतला के चरणों में समर्पित करेंगे।”शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इतरिक्त किए गए हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक गतिविधियां शामिल होंगी। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे समय पर मंदिर पहुंचकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं।मौके पर मुख्य रूप से दुर्गा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, देवदत्त अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल,परवीन अग्रवाल, इसनेहा अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, इंदु देवी, बेबी साव,बप्पा पात्रों ससमेत से करो श्रद्धालु उपस्थित थे
