
कंदरा स्टेशन रोड स्थित गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में वर्ग दशम के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई कक्षा नवम एवं अष्टम की छात्राओं ने सरस्वती वंदना उसके बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति दी

उसके बाद नृत्य एवं मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया

प्रधानाध्यापिका सतपाल कौर ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोग इस विद्यालय के रत्न हैं मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप लोग जहां भी जाएं खुश रहें

और जीवन में सफलता प्राप्त करें वही विद्यालय के संस्थापक गोकुल बर्मन ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि परीक्षा से घबराना नहीं है पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए परीक्षा को पास करना है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहराना है

आप कहीं भी जाएं अपने माता-पिता विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्ग अष्टम एवं नवम के विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौके पर उपस्थित थे और बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

