
जमशेदपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता सह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कल दिनांक 5 फरवरी 2026 को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय से आगामी 12 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रपत्र खरीदा और शनिवार को आकर जिला बार संघ के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से मुलाकात किया ।इस मौके मुख्य रूप से उनके साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, अनीश श्रीवास्तव, राजीव रंजन, अरविंद सराय वाला, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडेय, रामशंकर दूबे, रामजीत पांडेय, सिद्धार्थ शंकर दुबे, डॉ वीरेंद्र सिंह, संजीत कुमार गुप्ता, जन्मेजय कुमार सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, बबिता जैन, राजकुमार के साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे। सभी ने मिलकर पूरे बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उन्हें अपना मत का प्रयोग करने के लिए आग्रह किया।
