आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप में फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार की शाम बारिश और तूफान से बचने के लिए छ : बच्चे स्टेडियम के दीवार के पास रूक गये. वहीं तेज हवा की वजह से दीवार से सटा पेड़ गिर गया और सारे बच्चे दब गये.

आस-पास मौजूद लोगों ने बच्चों को वहां से निकाल और इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, वहीं इलाज के दौरान बॉबी दास नामक एक बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बाकी बच्चों का इलाज चल रहा है, हालांकि उनकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
