
जैक बोर्ड की इंटर साइंस की परीक्षा में वाणी विद्या मंदिर इंटर कालेज छोटा गम्हरिया की छात्रा गरिमा महतो 82.4% अंक प्राप्त कर कालेज टापर बनी है। वह भविष्य में साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है। वहीं अंकुश सिंह 81.8% अंक प्राप्त कर सेकेंड टापर जबकि सिमरन गुप्ता 81.6% अंक प्राप्त कर थर्ड टापर बना है। कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां से कुल 73 विद्यार्थी इंटर साइंस परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। कालेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
