
जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में आदर्श विकास विद्यालय गम्हरिया की छात्रा अनिमा गोराई 95% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वहीं छाया रानी नायक व विक्की कुमार 94.6 अंक प्राप्त कर सेकेंड टापर जबकि अंगिता कुमारी महतो 94.4% अंक प्राप्त कर थर्ड टापर बनी है। इस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल से कुल 119 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 118 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन व 1 विद्यार्थी सेकेंड हुए हैं। स्कूल प्रबंधन के सचिव रविशंकर आनंद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
