
जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में छोटा गम्हरिया वाणी विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा राखी गोराई 93.2% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनी है। वह भविष्य में बैंक मैनेजर बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वहीं ज्योति साहू 90.8% अंक प्राप्त कर सेकेंड टापर जबकि खुशी कुमारी राजवंशी 90.6% अंक प्राप्त कर थर्ड टापर बनी है। इस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां से कुल 276 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 244 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन तथा 32 विद्यार्थी सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं। स्कूल के अध्यक्ष इंद्रजीत महतो व हेडमास्टर हेमलाल महतो सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
