
बड़ा गम्हरिया में तीन दिवसीय भोक्ता पूजा का शुभारंभ रविवार को हुआ। शिव भक्त समिति की ओर से आयोजित पूजा के दौरान भोक्ताओं (श्रद्धालु) ने स्थानीय शिव बांध में स्नान कर पूजा अर्चना व संकल्प लेकर करीब एक किलोमीटर दंडवत (दंडी) प्रणाम करते हुए बड़ा गम्हरिया शिव मंदिर पहुंच मन्नत पूरी की। इस दौरान रास्ते भर सैकड़ों लोगों ने सड़क पर पानी छिड़काव कर भोक्ताओं की सेवा किया। मन्दिर पहुंचकर भोक्ताओं ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। रात में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने में पूर्व पार्षद धनंजय गुप्ता, पुजारी सोमनाथ मुखर्जी, गोपाल चौधरी, प्रेम दास, त्रिलोचन पाल, मनोरंजन बेज, नेपाल दास, गणेश मुखर्जी आदि का योगदान रहा।
