
जंगली हाथियों के लगातार आतंक से डुमरा पंचायात के गिद्दीबेड़ा गांव के लोग दहशत में रात गुजारने को मजबूर हो गए हैं। यहां पिछले दस दिनों से हाथियों का झुंड डुमरा पंचायात के बाड़ी पहाड़ में डेरा डाले हुए हैं। डुमरा पंचायत की उपमुखिया रेणुका कुमारी सिंह,

डुमरा पंचायात के पूर्व सरपंच भादो मांझी,डुमरा पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य शंभू सिंह सरदार, समाज सेवी श्याम मार्डी,पूर्व सरपंच भादो मांझी और ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही हाथी का झुण्ड डुमरा पंचायत के बेजनाथपुर तालाब के बाड़ी पहाड़ में डेरा डाले हुए है जो देर शाम होते ही गिद्दीबेड़ा गांव में आ जाते है जिस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,

हाथी के डर से ग्रामीण रात को छत में रहकर रात गुजार रहे हैं ।ग्रामीणों ने कहा कि हाथी का झुण्ड बेजनाथपुर तालाब के बाड़ी पहाड़ में डेरा डाले हुए है । वहीं हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है। डुमरा पंचायत अंतर्गत बेजनाथपुर,बाड़ी कोचा,गिद्दी बेड़ा,अड़ाल कोचा,बोड़ बेड़ा टोल प्लाजा के समीप,रायपुर,रघुनाथपुर के लोग हाथी के डर से दहशत में हैं।
