
प्रखंड के दुग्धा पंचायत के उप मुखिया दिलीप महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें गम्हरिया थाना मोड से आईओसी रोड तक भारी वाहनों की पार्किंग से आम लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया। युवा एकता मंच के अध्यक्ष सूरज महतो ने कहा कि रोड के दोनों किनारे विभिन्न कंपनियों के भारी वाहन खड़ी कर दिया जाता है। इससे लंबा जाम लग जाती है। जिस कारण इस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों की पार्किंग से हो रही दुर्घटनाओं से लोगों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही मरीजों को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। कहा सड़क पर भारी वाहनों की पार्किंग पर रोक नहीं लगाई जाती है तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में दुग्धा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, युवा एकता मंच के अध्यक्ष सूरज महतो, झामुमो नेता बबलू प्रधान, राजेंद्र महतो अर्चना दास आदि शामिल हुए।
