
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 2 स्थित धीराजगंज में लोगों ने सड़क पर अवैध कब्जा कर रखा है। इससे बरसात का पानी निकासी का रास्ता अवरूद्ध हो गया है। जिसकारण मंगलवार शाम हुई बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। इससे वहां के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बारिश का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से उन्हें घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती के ही सतीश प्रसाद, लालमुनी पंडित और अशोक शर्मा ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। कहा कि सतीश प्रसाद सड़क किनारे ही खटाल खोल दिया गया है। जिसकारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है और सड़क पर ही जमा रहता है। बारिश होने पर यह गन्दा पानी उनके घरों तक चला जाता है। उन्होंने स्थानीय पार्षद से भी शिकायत कर अवरुद्ध किए गए सड़क को खुलवाने की गुहार लगाई है। बस्तीवासियों की शिकायत के बाद पार्षद अभिजीत महतो ने बस्ती का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही पानी निकासी हेतु नगर निगम की ओर से नाला का निर्माण कराया जाएगा।
