
टाटा स्टील जेआरडी कॉम्प्लेक्स, खेलकूद विभाग के मैनेजर व अंतरराष्ट्रीय हैंड बॉल खिलाड़ी सह कोच डॉ हसन इमाम मल्लिक ‘चीकू’ के घर देर शाम ईद मनाने शहर के गणमान्य लोग पहुंचे। इसमें आदित्यपुर नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह समेत टाटा स्टील के अधिकारीगण शामिल रहे।अधिकारियों ने हसन इमाम मल्लिक को सपरिवार ईद की मुबारकबाद दी और उन्हें बधाई दी। पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हसन इमाम से हमारी दोस्ती 1994 से है, जब हम दोनों टाटा स्टील में साथ काम करते थे। तभी से वे हसन इमाम के घर हर वर्ष ईद मनाने आते रहे हैं। पुरेंद्र ने ईद उल फितर को मुस्लिम भाइयों का पवित्र त्योहार बताया। उन्होंने सभी पर्व त्योहार से साम्प्रदायिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और एकता मजबूत होने की बात कही।
