एसेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस की गम्हरिया में आहूत बैठक में संगठन के सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रवींद्र कुमार शर्मा को अध्यक्ष, संजय बैठा को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार सिंह को महासचिव, अरविंद कुमार को संयुक्त सचिव और सुमन्त कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन भीष्म सिंह ने सभी को निष्ठापूर्वक दायित्वों निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशांत सिंह सोलंकी, मुख्य सलाहकार ऋतुराज घोष, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मंजय कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम यूथ विंग जिलाध्यक्ष डॉ रविंदर पाल सिंह ने भी सम्बोधित किया। अंत मे पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इसमें पूर्वी सिंहभूम महासचिव दिनकर सिंह, सचिव धनंजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, महिला विंग जिलाध्यक्ष प्रभा माहेश्वरी, कोल्हान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे, अजेश शर्मा, हर्ष शर्मा, प्रकाश कुमार समेत काफी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
