
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के दोमुहानी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मरीन ड्राइव पर मौत का कहर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक ट्रक/ट्रेलर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को कार से निकालने के लिए गैस कटर की मदद लेनी पड़ी।
मृतकों में तृषा सिंह के अलावा सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के नाम सामने आए हैं। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में सड़क पर खराब हालत में खड़े ट्रक से कार की टक्कर की बात सामने आई है।
हादसे की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शोक व्यक्त करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
