
नोवामुंडी बाजार स्थित मंदिर परिसर में देर शाम बाजार की शिव भक्त महिलाओं की ओर से सामूहिक शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। ढोलक और झाल की थाप पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से शिव चर्चा करते हुए

एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।शिव चर्चा के दौरान महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की महाआरती की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान शिव का गुणगान किया।कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

शिव चर्चा में मीना पोद्दार, सुलेखा पोद्दार, उषा पोद्दार, सीता देवी, दासमती बारीक, मालती देवी, पूनम देवी, रीता देवी, कंचन पोद्दार, प्रभा देवी, संगीता गुप्ता, जगतनी देवी, चंतरा देवी, सूर्यमुखी देवी, प्रेमलता अग्रवाल एवं ज्योति देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।सामूहिक शिव चर्चा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा माहौल बना कि मंदिर परिसर देर शाम तक भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
