
कांड्रा। नरेंद्र नगर कांड्रा बस्ती स्थित श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी, हरिजन कल्याण समिति की ओर से आयोजित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपई सोरेन ने किया। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्यों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।
पंडाल उद्घाटन के बाद चंपई सोरेन ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
चंपई सोरेन ने कहा कि धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों से लोगों को मानसिक शांति मिलती है तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को एकजुट होने और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता राम हांसदा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा एवं बप्पा पात्रो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं पूजा कमेटी के नाचू महांती, संजय महांती, मनीष प्रसाद, रामापद कालिंदी, रविंदर कालिंदी, लवकुश प्रसाद, चरण कालिंदी, सागर कालिंदी, पंकज, भोलू, शिवा, कुश प्रसाद, गौरव महांती, रवि, करण, संतोष, रुसु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
