
जमशेदपुर। आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले सोशल इन्फ्लुएंसर मिलन समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर बीबीआईसी फाउंडेशन के सह-संस्थापक श्री कृष्णकांत राय जी के साथ एक शिष्टाचार बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन, सोशल मीडिया से जुड़े रचनाकारों की सहभागिता तथा मिलन समारोह के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। इस आयोजन का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया से जुड़े रचनाकारों को एक मंच पर लाना ही नहीं, बल्कि समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को भी प्रोत्साहित करना है। बीबीआईसी फाउंडेशन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शिक्षा, सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य शामिल हैं। इन क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक विकास में योगदान देने के लिए लोगों को प्रेरित करना भी इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।इस मिलन समारोह के माध्यम से सोशल मीडिया से जुड़े प्रभावशाली व्यक्तियों एवं डिजिटल रचनाकारों को आपसी संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
यह कार्यक्रम 1 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे, टेल्को स्थित लोयोला बी.एड. कॉलेज के समीप बीबीआईसी कार्यालय, जमशेदपुर में आयोजित होगा। मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार, चन्दन कुमार दे अमित कुमार राय, श्रेया कुमारी, अंकिता कुमारी, आकाश कुमार, मौसमी भगत, विश्वामित्रा कुमार उपस्थित थे
