
कांड्रा। श्री श्री गणेश पूजा युवक समिति, कांड्रा बस्ती बाँधकुली की ओर से इस वर्ष भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा आकर्षक ढंग से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
पूजा का शुभारंभ 14 सितंबर को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। वहीं, 14 सितंबर की शाम 8 बजे से माता रानी के जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जमशेदपुर से जागरण की विशेष टीम पहुंच रही है। जागरण में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आएंगे। माता रानी के जयकारों से कांड्रा का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
वहीं, 16 सितंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से पूजा एवं जागरण को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
समिति के अध्यक्ष बीनू दास ने कहा कि गणेश पूजा को लेकर समिति के सभी सदस्य उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस वर्ष पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से गणेश पूजा, माता रानी के जागरण एवं भंडारा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बीनू दास, सह अध्यक्ष विष्णु गोराई,अजय गोराई, कोषाध्यक्ष रोहित दास एवं राहुल गोराई, महासचिव अर्जुन कुम्भकार, सचिव संजीव दास, गुरुचरण गोराई एवं हरि गोराई, सह सचिव जयंत सिंह, प्रवीण गोराई एवं दीपू गोराई के अलावा चंदन कुमार देव और आनंद साव उपस्थित थे। कांड्रा। श्री श्री गणेश पूजा युवक समिति, कांड्रा बस्ती बाँधकुली की ओर से इस वर्ष भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। समिति के सदस्यों द्वारा आकर्षक ढंग से भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं और लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।
पूजा का शुभारंभ 14 सितंबर को सुबह 10 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होगा। वहीं, 14 सितंबर की शाम 8 बजे से माता रानी के जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जमशेदपुर से जागरण की विशेष टीम पहुंच रही है। जागरण में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आएंगे। माता रानी के जयकारों से कांड्रा का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।
वहीं, 16 सितंबर को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति की ओर से पूजा एवं जागरण को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
समिति के अध्यक्ष बीनू दास ने कहा कि गणेश पूजा को लेकर समिति के सभी सदस्य उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस वर्ष पंडाल को आकर्षक रूप देने के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से गणेश पूजा, माता रानी के जागरण एवं भंडारा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बीनू दास, कोषाध्यक्ष रोहित दास एवं राहुल गोराई, सह अध्यक्ष विष्णु गोराई एवं अजय गोराई, महासचिव अर्जुन कुम्भकार, सचिव संजीव दास, गुरुचरण गोराई एवं हरि गोराई, सह सचिव जयंत सिंह, प्रवीण गोराई एवं दीपू गोराई के अलावा चंदन कुमार दे और आनंद साव उपस्थित थे।
