
जमशेदपुर। ट्यूब मेकर्स क्लब प्रबंधन एवं कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारियों का बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को 16.5% बोनस दिया जाएगा। इसके अनुसार बोनस की न्यूनतम राशि 24704.00 एवं अधिकतम 62401.00 रुपए मिलेगी औसत बोनस राशि 46756.00 रुपए होगी। इस समझौते पर प्रबंधन की तरफ से अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री दिनकर आनंद, सेक्रेटरी अनुराग कटोरिया एवं श्रीमती रिचा केडिया ने हस्ताक्षर किया यूनियन प्रेसिडेंट श्री राकेश्वर पांडे ,डेप्युटी प्रेसिडेंट श्री बीके डिंडा ,जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह कमेटी मेंबर श्री पुलक मेंथी , पीटर एंथोनी ने हस्ताक्षर किया । कर्मचारियों ने हर्ष जाहिर करते हुए अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे एवं उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी। अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे एवं ट्यूब मेकर्स क्लब के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिन्हा के बीच यह भी वार्ता हुई कि क्लब को और आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर यूनियन प्रबंधन की मीटिंग होती रहेगी जिससे क्लब और कर्मचारियों के विकास के रास्ते बने रहेंगे।
