
प्रतिनिधि, नोवामुंडीलोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नोवामुंडी कॉलेज में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं को नए मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया.कार्यक्रम में बीडीओ पप्पू रजक ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और आने वाले समय में लोकतंत्र की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.उन्होंने अपील की कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे सभी मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं.

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे सिर्फ खुद जागरूक न हों, बल्कि अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 का वितरण किया गया.कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोनोजीत बिस्वास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, ट्रेनर राकेश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद ठाकुर, प्रोफेसर साबिद हुसैन सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
