
कांड्रा : कांड्रा बाजार स्थित प्रसिद्ध ‘जय शनि देव पावन धाम नीलकंठ बाबा मंदिर परिसर’ में भक्ति, श्रद्धा और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के कुशल नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में संध्या 5:00 बजे से भव्य श्री रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पंडित गौतम मिश्रा ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि समाजसेवी रोशन प्रसाद साव द्वारा यह केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि वे प्रत्येक पूर्णिमा को मंदिर प्रांगण में सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन नियमित रूप से कराते आ रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को संध्या 6:00 बजे से भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद वितरण का आयोजन भी रोशन प्रसाद साव के सहयोग से निरंतर जारी है। बताते चलें कि कांड्रा बाजार में शनि महाराज एवं नीलकंठ बाबा की प्रतिमा की स्थापना भी समाजसेवी रोशन प्रसाद साव द्वारा ही कराई गई है। उनकी इस धार्मिक निष्ठा और निरंतर सामाजिक-धार्मिक पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। इस विशेष अवसर पर पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा-अर्चना के उपरांत सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से बेबी साव, इंदु देवी, शर्मीला साव, रीता देवी, प्रीतम देवी, इंदु मण्डल, नीतू देवी, मीणा देवी, रूपा देवी, बिमला देवी, गौरी रजक समेत बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भक्तगण उपस्थित रहकर पुण्य के भागी बने।
