
प्रतिनिधि, नोवामुंडीसावन के पावन सोमवार के शुभ अवसर पर नोवामुंडी बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थानीय शिवभक्त महिलाओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों और मंगलध्वनि के बीच भगवान भोलेनाथ का गुणगान करते हुए शिव चर्चा का शुभारंभ हुआ.इस अवसर पर शिव मंदिर में नियमित रूप से होने वाली शिव चर्चा के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने की खुशी भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिवभक्त महिलाओं ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। देर शाम भव्य आरती के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया

गया.तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भक्त महिलाओं ने केक काटकर सबसे पहले भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया। इसके बाद इसे प्रसाद स्वरूप उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया.आयोजन के दौरान सभी महिलाओं के चेहरे पर अपार खुशी, श्रद्धा और भक्ति का भाव साफ झलक रहा था.उल्लेखनीय है कि प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर परिसर में नियमित रूप से शिव चर्चा का आयोजन किया जाता है। सावन के इस विशेष सोमवार पर आयोजित कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और आध्यात्मिक उत्साह का संचार किया.शिव चर्चा का संदेश:शिव चर्चा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सकारात्मक सोच और समाज में प्रेम, सेवा तथा भाईचारे का संदेश देने का एक सुंदर माध्यम है.भगवान शिव की महिमा का स्मरण जीवन में धैर्य, संयम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.

जहां शिव का नाम गूंजता है, वहां श्रद्धा, शांति और आध्यात्मिक आनंद स्वतः ही प्रस्फुटित हो उठता है.इस अवसर पर शिवभक्त मीना देवी, धर्मशिला देवी, कंचन पोद्दार, मीणा पोद्दार, प्रभा देवी, सुलेखा पोद्दार, उषा देवी, नीता देवी, सरस्वती देवी, जगत रानी देवी, रिंकू देवी, आशा देवी, सुरमुखी देवी, सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त महिलाएं उपस्थित रहीं।
