
17 सितम्बर को भाजपा नोवामुंडी मंडल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर टाट्रा-हाटिंग स्थित शिव मंदिर में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी की लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।इसके पश्चात भाजपा कार्यालय, नोवामुंडी में भी दीप जलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह कार्यक्रम नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन गोप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:मंडल महामंत्री चैतन गोप, लालमोहन दास, विनीत कुमार गोप, चंद्र मोहन नायक, सुबीर पान, पवित्र पान, राणा बॉस, विजेता गोप, रेशमा, सुष्मिता धोष, सारती दास, प्रियंका गोप, रुक्मणी देवी, सरिता देवी, बरसा पान, प्रीति नायक प्रफुल्ल दास सहित अनेक कार्यकर्ता।
