

कांड्रा, 17 सितंबर। कांड्रा आजाद क्लब रायपुर के सौजन्य से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

फाइनल मुकाबले में प्रेम सपोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि रजनीश सपोर्टिंग उपविजेता रही। झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने विजेता टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कृष्णा बास्के ने कहा कि युवा खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और भविष्य पर भी ध्यान देना चाहिए। खिलाड़ियों को हर प्रकार के नशे से दूर रहकर खेल के प्रति समर्पित रहना चाहिए। नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है, इसलिए युवा खेल को अपना करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करें।

प्रतियोगिता में तृतीय स्थान एजेसी चौड़ा, चतुर्थ एकेएसएम राहोड़गोड़ा, पंचम निपेम स्पोर्टिंग, छठा रघुनाथ एफसी, सातवां एसजेकेएस सरकगजाड़ तथा आठवां स्थान हाई ट्रूल एफसी को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी प्रकाश कुमार राजू, इंद्रो मुर्मू, बिर्धन बास्के,

अविनाश सोरेन, भोवरा मांझी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर आजाद क्लब के अध्यक्ष राजा टुडू, उपाध्यक्ष भीम मांझी, सचिव भादो माझी, कोषाध्यक्ष सालों राम टुडू, विक्रम हेंब्रम सहित क्लब के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
