
कांड्रा चौका मुख्यमार्ग स्थित मेहंदी होटल के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला जमीन पर नीचे गिर गई। महिला को बिच सड़क पर गिरते देख राहगीरों की भिड़ सड़क पर जुट गयी वही महिला को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए स्थानीय मेडिकल ले जाया गया केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।

जानकारी के अनुसार महिला कांड्रा बांधकुली की रहने वाली बताई जा रही है और बाइक चालक डुमरा पंचायत के रघुनाथपुर का रहने वाला बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बाज़ार से सामान लेकर सड़क पार कर अपने घर जा रही थी। उसी क्रम में कांड्रा बस स्टेण्ड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने महिला को ठोकर मार दिया। जिससे महिला को हाँथ में और पाँव में चोट आई है । इस घटना से महिला बाल बाल बच गयी वही घायल को बाइक चालक द्वारा नजदीकी मेडिकल में इलाज कराया गया जहां महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है
