
नोवामुंडी बारिश भरी रात में नोवामुंडी थाना के समीप सड़क पर एक विशाल अजगर निकलने से कुछ देर के लिए लोगों में कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया। देर रात सड़क पार कर रहे अजगर पर स्वाद नेशन रेस्टोरेंट के संचालक अंजलि पान और रॉबिन की नजर पड़ी.उन्होंने तुरंत समझदारी दिखाते हुए अपनी गाड़ी की रफ्तार कम कर दी और अजगर को सुरक्षित सड़क पार करने का पूरा मौका दिया। उनकी इस सतर्कता से एक बेजुबान जीव की जान बच गई.

अगर वाहन की रफ्तार तेज होती तो अजगर गाड़ी की चपेट में आ सकता था और उसकी मौत हो सकती थी.सड़क पार करने के बाद अजगर नोवामुंडी थाना परिसर की बाउंड्री में बने हॉल की ओर चला गया और वहां से थाना परिसर में प्रवेश कर गया.इस घटना के बाद लोगों से अपील की गई है कि बरसात के मौसम में रात के समय विशेष सावधानी बरतें.बिना टॉर्च के अंधेरे रास्तों पर चलने से बचें, क्योंकि बारिश के दिनों में सांप और अन्य जीव-जंतु अक्सर बाहर निकलते हैं.थोड़ी सी लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है.

वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के बजाय उन्हें सुरक्षित रास्ता देना हमारी जिम्मेदारी है। अंजलि पान और रॉबिन की सजगता ने यह संदेश दिया है कि मानवता और सतर्कता से इंसान और जीव-जंतु दोनों की सुरक्षा संभव है।
