
संवाददाता, नोवामुंडी
नोवामुंडी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बीडीओ पप्पू रजक की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार, कल्याण पर्यवेक्षक रविंद्र कुमार सिंह देव, विद्यालय के वार्डन, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य एवं फिटनेस के संकल्प के साथ हुआ।
