
(सरायकेला-खरसावां):कांड्रा कांड्रा थाना क्षेत्र के बनाडुंगरी गांव में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर अपराधी को स्थानीय लोगों की मदद से रंगे हाथ दबोच लिया गया। मामले की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
किराएदार के कमरे को बनाया था निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 10 जून 2026 की रात्रि की है। बनाडुंगरी निवासी वादी मनोज कुमार के मकान में मो0 रफिक नाम का एक मजदूर किराए पर रहता है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक अपराधी कमरे में घुस गया और वहां रखा एक बैग चोरी कर भागने की फिराक में था। हालांकि, ऐन वक्त पर सजगता के कारण उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय कालिन्दी (उम्र 23 वर्ष), पिता- स्व0 प्रफुल्ल कालिन्दी, निवासी- कांड्रा आजादबस्ती के रूप में हुई है।
मामला दर्ज, शत-प्रतिशत सामान बरामद
इस संबंध में कांड्रा पुलिस ने कांड संख्या 11/26, धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया है।
बरामदगी की सूची:
एक काले रंग का बैग
तीन टी-शर्ट
₹430 नगद
कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार मुर्मू ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह मुस्तैद है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड अंकित कर आरोपी संजय कालिन्दी को जेल भेज दिया गया है
