
जमशेदपुर: 1मई को आनंद पूर्णिमा एवं बैसाखी पूर्णिमा ,आनंद मार्ग के संस्थापक के जन्म दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से आयोजित रक्तदान सम्मान समारोह एवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस सम्मान समारोह में जितने भी रक्तदाता आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जो रक्तदाता रक्तदान करते हैं उन्हें “रक्त वीर” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । यह रक्तदाता स्वास्थ्य विभाग के मानक के अनुसार पुरुष के लिए 90 दिन एवं महिलाओं के लिए 120 दिन के अंतराल में रक्तदान करते हैं बिना किसी भी तरह का भेदभाव के भावना एवं किसी भी तरह की लालच की भावना से ऊपर उठ कर हमेशा 24 घंटे इसी सेवा के लिए जो समर्पित होते हैं वही होते हैं “रक्तवीर”।
आनंद मार्ग के द्वारा जितने भी लोगों को पिछले कुछ वर्षों में फलदार पौधे एवं छायादार पौधे दिए गए जिन लोगों ने भी बचा कर रखा छोटे पौधे को पेड़ का रूप दिया वैसे पर्यावरण प्रेमियों को “तरु मित्र” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
