
हजारों भक्त हुए शामिल
श्री श्री प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर प्रांण प्रतिष्ठा कलश जल शोभा यात्रा
मदनपुर, संवाददाता।
मदनपुर प्रखंड वार पंचायत के ग्रण्डा में पंचमुखी नव निर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा व अति प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग का पुनर्स्थापन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भव्य व विशाल कलश जल भरी शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों नर नारी भक्त शामिल हुए। धार्मिक अध्यात्मिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक विधि विधान विधिवत् स्थानीय एक पवित्र नदी से जल भरी कर यज्ञशाला प्रांगण लाया गया। जहां मंडप प्रवेश के किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि 27 को अखंड कीर्तन शुभारंभ हुआ। इसके बाद 28 अप्रैल को धार्मिक विधि विधान से विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा और भगवान शिव का पंचमुखी शिवलिंग की पुर्नस्थापना किया जाना है। इस अवसर पर धार्मिक अध्यात्मिक गीतों, नारों व जयकारों से पुरे क्षेत्र में धार्मिक अध्यात्मिक का वातावरण बना हुआ है। 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया जाएगा। इसके बाद भव्य भंडारा, साधु संतों , आगत अतिथियों का सम्मानित समारोह का आयोजन होगा। अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि ग्रण्डा में हज़ार वर्षो से एक भगवान शिव का पंचमुखी शिवलिंग मंदिर में स्थापित था।

मंदिर क्षतिग्रस्त होने के कारण बिखरा पड़ा हुआ था।जिसे उड़िसा के प्रख्यात कलाकारों, कारीगरों के द्वारा मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। पंचमुखी शिवलिंग शायद बिहार प्रांत में यह पहला है। पंचमुखी शिव मंदिर है।
