
जमशेदपुर : मां बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर, बागबेड़ा द्वारा स्वर्गीय शिव कुमार सिंह जी की पुण्यतिथि पर छठे रक्तदान शिविर का आयोजन आर.पी. पटेल हाई स्कूल, जुगसलाई में किया गया। इस शिविर में कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल सारंगी एवं कार्यक्रम के संयोजक व संरक्षक शीला नाथ सिंह ने स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में
झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह,
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह,
आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह,
जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति,
सैल्यूट तिरंगा के कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी,
समाजसेवी बड़े लाल दुबे,
जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह,
बंटी सिंह,
वार्ड नंबर 19 की वार्ड पार्षद राखी सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मां बमलेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहु, पप्पू कुमार साह, राजेश कुमार सिंह, संजय साहू, भुवन साहू, रंजीत सिंह, कॉलेश्वर पांडे, परशुराम सिंह, सूरज सिंह, राजन मिश्र, सुमन दूबे, शैलेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, अभय सिंह, मुकेश शर्मा, प्रवीण प्रसाद, रंजन पांडे, विश्वजीत सिंह, सूरज प्रताप सिंह, राहुल अग्रवाल, अरुण साहु, अजय साहू, सनी यादव, अभिषेक सिंह, राजा वर्मा, टिंकू यादव, सोनू साहू, रीमा देवी, मनोज यादव सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस शिविर में कुल 88 यूनिट रक्तदान किया गया।
